भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नागौद पुलिस को मिली बडी सफलता, हत्या का आरोपी 48 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार

717
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना : पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में निम्नानुसार कार्यवाही की गई –

दिनांक 02/04/25 को सुबह के 8.30 बजे सडवा नई बस्ती निर्माणाधीन रेलवे पुल के पास एक व्यक्ति को फरसा मारकर आरोपी के भागने की सूचना प्राप्त होने पर सूचनाकर्ता जीतेन्द्र कुमार शर्मा पिता यादवचन्द्र शर्मा उम्र 41 वर्ष निवासी अलीपुर थाना खेडीमोड भोसावर जिला भरतपुर राजस्थान जो कि नागौद सतना में चल रहे रेवले लाइन निर्माण मोदी कान्ट्रक्शन कम्पनी में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ होकर कार्य करता है इन्द्रानगर नागौद में कमरा लेकर रहता है जिसके बगल से गोपाल खरे उर्फ लाला निवासी सुरदहा का रहता है जो सूचनाकर्ता के साथ में ही मजदूरी का काम करता है । दिनांक 02.05.2025 के सुबह 08.30 बजे सूचनाकर्ता व गोपाल खरे उर्फ लाला निवासी सुरदहा के साथ उसकी मो.सा.क्र. MP 19 MQ 7436 में पीछे बैठकर रेलवे लाइन साइड में काम के लिये रोजाना की भांति जा रहा था कि जैसे ही नागौद सिहंपुर रोड में बन रहे निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज के पास पहुंचकर साइड की ओर मुडे कि उसी समय एक ब्यक्ति हाथ में लोहे का फरसा लिये सामने खडा मिला जो कि मो.सा. को रोकने का इशारा किया । जिसे देखकर गोपाल खरे मो.सा.मोड़कर भागने का प्रयास किया तो मोटर सायकल सहित वहीं गिर गये । मृतक गोपाल खरे मोटर सायकल छोड़कर वहां से भागा जिसके पीछे पीछे वह अज्ञात ब्यक्ति हाथ में फरसा लिये भागते हुए गाली गलौच करते हुये जान से खत्म कर देने और हाथ में लिये फरसा से उसे मारने लगा जिसको रोकने का प्रयास किया तो वह अज्ञात व्यक्ति सूचनाकर्ता जीतेन्द्र कुमार शर्मा को भी फरसा लेकर मारने के लिये दौडा तब सूचनाकर्ता जीतेन्द्र शर्मा डरकर वहां से अपनी साइड की ओर भाग गया एवं कुछ दूर जाकर देखा कि वह अज्ञात व्यक्ति गोपाल खरे उर्फ लाला को फरसा से मार रहा था व मारकर भाग गया । सूचना प्राप्त होने पर घटना स्थल पर जाकर देखा तो मृतक रोड किनारे आम के पेड के नीचे खाली जगह में मृत अवस्था में पडा हुआ था जिसके चेहरे एवं सिर में धारदार चोंट थी व सिर से खून निकल रहा था पास में कुछ दूरी पर फरसा पडा हुआ था जिसमें खून लगा था । जो ब्यक्ति हाथ में लोहे का फरसा लेकर गोपाल खरे को मारा था वह बाबा वेश में था और वही अज्ञात ब्यक्ति गोपाल खरे उर्फ लाला पिता बृजेश खरे उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम सुरदहा कला थाना जसो जिला सतना को अपने हाथ में लिये फरसा से मारकर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर भाग गया है । सूचना पर थाना नागौद में अपराध क्रमांक 278/25 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता का अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया जाकर उक्त हुलिये के अज्ञात आरोपी की पता तलास करता रहा किन्तु कोई पता नहीं चल सका था ।

दौरान विवेचना यह जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक गोपाल खरे अपने गाँव सुरदहा के ही अशोक पयासी की पत्नि को लगभग डेढ वर्ष पूर्व से रखे हुये था इसी बात को लेकर आरोपी मृतक से दुश्मनी मानता था जिसकी हुलिया भी उक्त अज्ञात आरोपी से पूरी तरह से मिलता- जुलता है । मृतक के परिजनों ने भी अशोक पयासी निवासी सुरदहा के द्वारा ही गोपाल खऱे की हत्या फरसा से करने की बात बताये । फरिजनों का कहना है कि गांव में अशोक पयासी मृतक की हत्या कर देने की धमकी देता रहता था ।
आज दिनाँक 04/05/25 को पता तलास दौरान सूचना प्राप्त हुई कि अशोक पयासी ग्राम सुरदहा में अपने घर के पास के जंगल में छुपा है कि सूचना पाकर हमराही स्टाफ एवं साक्षी के प्राप्त सूचना स्थान पर रवाना हुआ जो कि हुलिये अनुसार का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा तो अपना नाम अशोक कुमार पयासी ( मिश्रा ) उर्फ परशुराम बाबा पिता रामकलेश मिश्रा उम्र 40 वर्ष निवासी सुरदहा थाना जसो जिला सतना का रहने वाला बताया जिसे अपराध के संबंध में पूछताँछ किये जाने पर उक्त अपराध को घटित करना कबूल किया ।
आरोपी अशोक कुमार मिश्रा उर्फ परशुराम बाबा से धारा 23 साक्ष्य अधिनियम का मेमोरेण्डम लेख किया जिसके द्वारा उक्त घटना दिनाँक को गोपाल खरे को फरसा से मारकर हत्या करना बताया है और आरोपी के मेमोरेण्डम पर उसके बताये स्थान से आरोपी की खून लगी हुई लुंग्गी जप्त की गई है । आरोपी के द्वारा घटना को करना कबूल करने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सतना के द्वारा तीन टीमें लगाई गई थी जिसमें दो टीम थाना नागौद से व एक टीम थाना जसो की रही है ।
जप्त सामग्री—
1.एक नग फरसा कीमती- 750 रुपये ।
2.मृतक गोपाल खरे उर्फ लाला के पहने हुये खून अलूदे कपडे ।

3.घटना स्थल के खून अलूदा मिट्टी एवं शादी मिट्टी ।

4.आरोपी अशोक मिश्रा के खून के धब्बे युक्त लुंगी ।

गिरफ्तार आरोपी – अशोक कुमार मिश्रा उर्फ परशुराम बाबा पिता रामकलेश मिश्रा उम्र 40 वर्ष निवासी सुरदहा थाना जसो जिला सतना म.प्र.
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी नागौद एवं उनकी टीम ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper