भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अभिलाष सिंह की आमदनी में हुई वृद्वि मिला किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

624
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

खुशियों की दास्तॉ

शहडोल जिले के तहसील सोहागपुर के अमरहा निवासी किसान अभिलाष सिंह को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना दोनों का संयुक्त लाभ प्राप्त हुआ है। इन योजनाओं के अंतर्गत उन्हें 6 रूपये प्रधानमंत्री योजना से तथा 4 हजार मुख्यमंत्री योजना से कुल 10 हजार की वार्षिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। अभिलाष सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं की सहायता से उन्हें खेती में खाद, बीज और उपकरणों की खरीद में बड़ी मदद मिली है। इससे उनकी फसल की उपज भी बेहतर हुई है और आमदनी में वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 2 हजार की तीन किस्तों में कुल 6 हजार प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं, जबकि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना राज्य स्तर पर इसके अतिरिक्त 4 हजार वार्षिक सहायता देती है। सरकार की यह पहल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और आत्मनिर्भर कृषि को प्रोत्साहन देने की दिशा में सराहनीय कदम है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper