भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

थैलेसीमिया मुक्त शहडोल” की ओर एक कदम

171
Above News

*विश्व थैलेसीमिया दिवस (8 मई)* के अवसर पर, हम सब एकजुट होकर यह संकल्प लें कि थैलेसीमिया जैसी गंभीर अनुवांशिक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाएँ और *शहडोल को थैलेसीमिया मुक्त शहर बनाएं*।

थैलेसीमिया एक ऐसा रक्त रोग है,
जिसका कोई स्थायी इलाज नहीं है —
लेकिन इससे बचाव मुमकिन है,
अगर समय रहते जाँच और विवाह पूर्व परीक्षण करवा लिया जाए।
जो मासूम बच्चे इस रोग से पीड़ित हैं, उन्हें हर 15 दिन में एक यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है।
*आपका एक यूनिट रक्त — किसी की 15 दिन की जिंदगी बन सकता है।*

*आज आयोजित प्रेस वार्ता में थैलेसीमिया के लक्षण, बचाव, और उपचार संबंधी जानकारी*
*डॉक्टरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा विस्तार से दी गई*
इसके साथ ही *8 मई को होने वाली जन-जागरूकता रैली* और *रक्तदान शिविर* की जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गणमान्य:
• *डॉ. टी. एन. चतुर्वेदी – अध्यक्ष*
• *डॉ. अशोक जैन – उपाध्यक्ष व संरक्षक*
• *डॉ. सुनील हथगले – सचिव*
• *डॉ. सत्येश विष्णुदासानी – कोषाध्यक्ष*
• *डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. उमेश नामदेव – संरक्षक*
• *डॉ. सुधा नामदेव – संयोजक, थैलेसीमिया सोसायटी*
• *रूपाली सिंगई – अध्यक्ष, दिशा वेलफेयर एसोसिएशन*
• *राजेश्वर उदानिया – संरक्षक सदस्य, संझी रसोई*
• *राजेश मोटवानी – अध्यक्ष , सांझी रसोई*
• *संजीत सोनी – मीडिया प्रभारी, सांझी रसोई*
• *सुशील खोड़ियार – अध्यक्ष, रोटरी क्लब विराट शहडोल*

*8 मई के विशेष आयोजन:*
1. *जन-जागरूकता रैली*
• *समय: शाम 5:00 बजे*
• *स्थान: जयस्तंभ से गांधी चौक तक*
• *थैलेसीमिया के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन*
2. *रक्तदान शिविर*
• *समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक*
• *स्थान: जिला अस्पताल, रक्तकोष (ब्लड बैंक), शहडोल*
• *थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान*

हम सभी शहडोलवासियों से अपील करते हैं कि इस मानवीय कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें,
और एक नई पीढ़ी को थैलेसीमिया से सुरक्षित रखें।

यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, एक सामाजिक ज़िम्मेदारी है।
आइए, मिलकर *शहडोल को थैलेसीमिया मुक्त शहर बनाएं*

धन्यवाद।
*शहडोल ज़िंदाबाद*

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper