भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह पुलिस की बड़ी कार्यबाई गस्त के दौरान अबैध हथियारों के तस्कर को किया गिरफ्तार

249
Above News

मुरैना।अम्बाह पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से पांच 32 बोर पिस्टल, एक रिवाल्वर, दो देशी कट्टे व 10 राउन्ड मय बलेनो कार कुल मशरुका कीमती करीबन 928000 रुपये को जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार.
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री समीर सौरभ द्वारा मुरैना जिले में गम्भीर अपराधो मे फरार आरोपियो की धरपकड एवं उनके शीघ्र निराकरण हेतु चलाये जा रहे है अभियान के अन्तर्गत श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर के निर्देशन एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय अम्बाह श्री रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में आज दिनांक 06/05/2025 को दौराने इलाका भ्रमण जग्गा चौराहे पर मुखविर द्वारा सूचना मिली कि लला तोमर निवासी ग्राम दोहरी का बलेनो कार मे हाथियार रखकर तोर गांव से नहर की पट्टी होते हुये अपने गांव ग्राम दोहरी जा रहा है जोकि अबैध हथियारों की बिक्री करता है तब मुखविर की सूचना से हमराह फोर्स को अवगत कराया वाद मुखविर के बताये स्थान दोहरी नहर की पुलिया से दोहरी तरफ वाली पट्टी पर पहुंचे तो पुलिया से करीबन 150 मीटर अन्दर नहर की पट्टी पर सामने से एक सफेद रंग की बिना नंबर की बलेनो कार आती हुई दिखाई दी जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेरकर पकडा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम लला उर्फ आशीष तोमर पुत्र महेन्द्र सिह तोमर उम्र 31 साल निवासी ग्राम दोहरी का बताया जिसकी कार की तलासी लेने पर कार की डिग्गी से 32 बोर की 05 पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक 315 बोर का देशी कट्टा, एक 12 बोर का देशी कट्टा, 315 बोर के 05 जिन्दा राउन्ड व 32 बोर के 05 जिन्दा राउन्ड मिले जिसका उसके पास कोई लायसेन्स न होने से आरोपी के कब्जे से उक्त हथियार व राउन्ड कीमती करीबन 128000 रुपये बलेनो कार कीमती करीबन 800000 लाख रुपये कुल मशरुका कीमती करीबन 928000 रुपये का जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा बताया गया कि दिनांक 09/04/25 को हुये हत्याकांड मे मनु तोमर को मैने ही पिस्टल उपलब्ध कराई थी । आरोपी से अबैध हथियार के खपत व स्रोत के बारे मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. सतेन्द्र सिंह कुशवाह, उनि. प्रज्ञाशील, सउनि यशवन्त सिह, आर.1093 नरेश, आर.543 दीपक पचौरी, आर. 261 जितेन्द्र, आर. चालक 953 राकेश . आर. 598मनीष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper