हाई स्कूल एवं हायर सेकेन्ड्री की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में आने वाले मेधावी छात्रों का जिला प्रशासन द्वारा किया गया सम्मान

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों की मेहनत से जिले का नाम प्रदेश स्तर में रेाशन करने वाले विद्यार्थियों की सफलता पर विधायक जैतपुर ने दी बधाई
मेधावी छात्र और अधिक मेहनत कर लक्ष्य को प्राप्त करें, जिला प्रशासन उनका हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के हाई स्कूल एंव हायर सेकेन्ड्री के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें शहडोल जिले के कक्षा 12वीं कला संकाय में कुमारी हीना देवी आत्मज भम्मू बंजारा ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल ने कला समूह में 500 में से 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थाना प्राप्त किया है। इसी तरह कुमारी सौम्या तिवारी आत्मज शैलेश तिवारी ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल ने कला संकाय में 500 में से 482 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 8वां स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह जीव विज्ञान समूह में कुमार दिशा जसुजा आत्मज श्री अजीत जसुजा टाइम पब्लिक स्कूल टीपीएस शहडोल ने 500 मे से 478 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 6वां स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह कक्षा 10वीं में वैभव कुमार सिंह आत्मज श्री सत्यपाल सिंह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ार शहडोल ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया है।
मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों, उनके शिक्षकों तथा अभिभावकों एवं परिजनों को कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों की मेहनत से जिले का नाम प्रदेश स्तर में रेाशन करने वाले विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी। उन्होनें कहा कि समन्वित प्रयासों से शहडोल जिले का बेहतर परीक्षा परिणाम आया है। आगे भी इसी तरह के प्रयासों से जिले में शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने कहा कि मेधावी छात्र और अधिक मेहनत कर लक्ष्य को प्राप्त करें, जिला प्रशासन उनका हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहेगा। आपने कहा कि बच्चे अपना भविष्य स्वयं तय करें तथा अपनी पहचान बनाएं। सलेक्टेड एवं शार्टकट अध्ययन की जगह विस्तारित अध्ययन पर जोर दें। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्वयं को तैयार करें। आपने मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी।
इस अवसर पर नगर पालिका शहडोल के उपाध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा डोली, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री आनन्द राय सिन्हा, एपीसी श्री अरविंद पाण्डेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे सहित मीडिया कर्मी, अभिभावक, शिक्षक तथा संचालक गण उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.