विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहितयों को दिलाने हेतु ई-केवायसी के कार्य में तेजी लाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु राज्य शासन द्वारा ई-केवायसी अनिवार्य कर दिया गया है। जिन योजनाअेां में ई-केवायसी की आवश्यकता हेाती है संबंधित विभाग के अधिकारी ग्राम पंचायतों के अमले तथा विभागीय अमले से समन्वय कर शत-प्रतिशत ई-केवायसी का लक्ष्य प्राप्त करें। यह निर्देश कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने ई-केवायसी के प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियेां को दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह, अनुविभागीय अधिकारी जैतपुर श्रीमती अमृता गर्ग, एसडीओपी श्री राघवेन्द्र द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ज्योति परस्ते, श्री भागीरथी लहरे सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.