वन्य प्राणी संरक्षण तथा मानव एवं वन्य प्राणी अंतर्द्वंद्व प्रबंधन पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला 14 एवं 15 मई को
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व उमरिया ने बताया है कि बांधवगढ़ एवं संजय कॉरीडोर में वन्य प्राणी संरक्षण तथा मानव एवं वन्य प्राणी अंतर्द्वंद्व प्रबंधन पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला 14 एवं 15 मई को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन टाईगर डैन रिसोर्ट ताला में पूर्वान्ह 11 बजे से किया जाएगा। जिसमें मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश के वन विभाग के अधिकारी, एमपीसीए नई दिल्ली, सफारी जबलपुर, कार्बेट फाउन्डेशन मुंबई तथा एनजीओ के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यशाला में शहडोल एवं उमरिया जिले के कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, लाक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विद्युत मंडल के कार्यपालन अभियंता, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा तथा उप संचालक कृषि को भी कार्यशाला में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.