ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन जनपद मुख्यालयों में भी किया जाएगा
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शिक्षा एवं जनजातीय विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 30 दिवसीय खेल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन जनपद मुख्यालयों में भी किया जाएगा। जनपद मुख्यालय बुएार में खो-खो एवं फुटवाल बा प्रशिक्षण कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में प्रशिक्षक मो इमरान खान द्वारा, बाली बाल तथा फुटबाल का प्रशिक्षण एमजी ग्राउन्ड साबो में प्रशिक्षक संदीप कुमार मिश्रा द्वारा, गोहपारू जनपद पंचायत में बालीबाल एवं फुटबाल का प्रशिक्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल खन्नौदी में प्रशिक्षक गणेश सिंह द्वारा तथा फुटबाल का प्रशिक्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल धनगवां खेल मैदान में राजू बैगा द्वारा, जयसिंहनगर जनपद पंचायत में बालीबाल एंव फुटबाल का प्रशिक्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल जयसिंहनगर में प्रशिक्षक दुर्गा जायसवाल द्वारा, कराटे तथा एथलेटिक्स का प्रशिक्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल मसीरा खेल मैदान में प्रशिक्षक विष्णुप्रसाद सिंह द्वारा तथा ब्यौहारी जनपद मुख्यालय में खो-खो का प्रशिक्षण ब्यौहारी स्टेडियम में श्रशांत माली द्वारा तथा कबडडी का प्रशिक्षण बैदरा में प्रशिक्षक आयुष सिंह द्वारा दिया जाएगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.