बैजंती वाटिका में शादी समारोह के दौरान फायरिंग, 45 वर्षीय बंसी शर्मा को लगी गोली, ग्वालियर रेफर..

अम्बाह–अंबाह में शनिवार रात वैजयंती वाटिका में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए 45 वर्षीय वंशी शर्मा को किसी अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई गई है।
वंशी शर्मा मैरिज गार्डन के गेट पर अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे थे। गोली लगने के बाद उनके दोस्त उन्हें तुरंत अंबाह सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन घायल को सीधे ग्वालियर हॉस्पिटल ले गए, जहां आज भी उनका इलाज जारी है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.