भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन तथा समाधान आनलाइन के चयनित विषयों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की

325
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में विभागवार सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को संतुष्टि के साथ निराकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। आपने कहा कि सभी अधिकारी राज्य स्तरीय ग्रेडिंग होने से पूर्व शिकायतों का निराकरण करें, जिससे वे ए-ग्रेड तक पहुंच सकें। सीईओ जनपद पंचायतों तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को संबल योजना में पंजीयन संबंधी शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए। आपने आगामी समाधान ऑनलाइन हेतु राज्य स्तर से चयनित विभागों तथा उन विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए दो दिवस के भीतर निराकरण के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नरेन्द्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, ज्योति परस्ते सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper