भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिले में 29 मई से 12 जून तक शिविरों को आयोजन कर नवीन एवं उन्नत कृषि तकनीकियों की किसानों को दी जाएगी जानकारी

358
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत
भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से 29 मई से 12 जून तक खरीफ फसल के पूर्व अभियान चलाकर केन्द्रीय योजनाओं एवं मध्यप्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दिजात की गई नवीन एवं उन्नत कृषि तकनीकियों तथा किसानों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी जाएगी।
विकसित कृषि संकल्प अभियान के संचालन समिति की बैठक कलेक्टर डॉ केदार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला स्तरीय टीम का चयन कर दैनिक रूप से आयोजित किए जाने वाले कृषि शिविरों की तिथि एवं स्थान का चयन कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। शिविरों में जहां किसानों को नवीन एवं उन्नत कृषि तकनीकियों की जानकारी दी जाए वहीं विभिन्न योजनाओं के नए पात्र हितग्राहियों का चयन तथा सफल किसानों द्वारा प्रस्तुतिकरण भी दिया जाए। अभियान के प्रभावी संचालन हेतु वैज्ञानिकों एवं कृषि संबद्ध टीमों का चयन किया जाए। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ, आई सी एआर संस्थान के वैज्ञानिक, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन विभाग मत्स्य विभाग, कृषि अभियांत्रिकी, राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली से जुड़ पौध संरक्षण अधिकारी, प्रगतिशील किसान, कृषि उद्यमी, एफपीओ, एफआईजी तथा स्वसहायता समूहों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।
अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रिवान्वयन हेतु क्षेत्र विशेष के लिए खरीफ मौसम में बुवाई जाने वाली प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक एवं उन्नत तकनीकि की जानकारी देना किसानों के लिए उपयोगी विभिन्न शासकीय योजनाओं तथा नीतियों से अवगत कराने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में सुझाई गई विभिन्न फसलों के चयन तथा संतुलित खादों के प्रयोग के लिए जागरूक एवं शिक्षित करना, किसानों से फीडबैक लेना, उनके द्वारा किए गए नवाचारों से सीख लेकर वैज्ञानिकों द्वारा अनुसंधान की दिशा का निर्धारण करना, उन्नत तकनीकों, प्रकृतिक खेती एवं फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, कृषि ड्रोन प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन, डीआरएस पद्धति से धान की सीधी बुवाई सोयाबीन की फसल में मशीनीकरण के प्रयोग की जानकारी दी जाएगी। जिले में खरीफ की पूर्व तैयारी भी की जाए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नरेन्द्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह, कृषि विज्ञान केन्द्र शहडोल के समन्वयक, कृषि वैज्ञानिक डॉ मृगेन्द्र सिंह, उप संचालक कृषि श्री आरपी झारिया, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, डॉ आर के पाठक डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, ज्योति परस्ते सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper