गर्मी में जल सेवाराहगीरों की प्यास बुझा रही युवा टीम: धुरवार चौराहे पर राहगीरों को पिला रहे ठंडा शीतल पानी

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– भीषण गर्मी में बुढ़ार हाईवे रोड के समीप ग्राम पंचायत धुरवार के चौराहे के राहगीरों को शीतल पानी मिल सके ऐसे उद्देश्य एवं सेवा भाव के साथ जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम शहडोल के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत राहगीरों को निशुल्क प्याऊ जल के माध्यम से शीतल व ठंडा जल प्रदान किया जा रहा है।इस भीषण गर्मी को देखते हुए। सभी जल सेवक आवाज लगाकर प्रत्येक इंसान को ठंडा पानी प्रदान करने का काम करते दिखाई देते है। ठंडे पानी को देखकर राहगीर खुद इन जलसेवको के पास खींचे चले आते है।
जल सेवक हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहां की गर्मी के मौसम में हम मुसाफिरों को ठंडा पानी पिलाते हैं।गर्मी के तीन महीने तक यह काम करते हैं। टैम्पो, बस,ऑटो के पास यह जल-सेवा की जाती है। उन्होंने ने बताया कि जल-सेवा के काम में अब 10 लोग शामिल हैं।राहगीरों पर पानी पिलाने का जो भी खर्च आता है, वह पैसा हम लोग अपने स्तर पर जुटाते हैं। घर खर्च के लिए जो भी राशि परिवार व नगर के लोगो से मिलती है, उससे ही जल सेवा कर रहे हैं।राहगीरों शीतल जल उपलब्ध कराकर पानी की अतिरिक्त आवश्यकता की पूर्ति की जा रही है। टीम द्वारा बस,ऑटो,टेम्पो चौराहे पर पर आते ही यात्रियों को पानी पिलाने व खाली बोतल में शीतल जल भरने का काम भी किया जा रहा है। उद्देश्य यही है कि हाईवे रोड से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों में कोई भी यात्री प्यासा न रहे। इससे सफर की थकान और गर्मी के मौसम से बेहाल यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।इस दौरान खुशी सेन,संजीवनी पटेल, राहगीर विकेश नापित,सत्तू जैसवाल,गोलू लोधी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.