डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर योजनान्तर्गत डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष की ऑनलाइन काउंसलिंग की समय सारणी जारी
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– तकनीकि शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा डिप्लोमा तथा एकलव्य डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर योजनान्तर्गत डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष की ऑनलाइन काउंसलिंग की समय सारणी जारी की गई है।
ऑनलाइन काउंसलिंग के प्रथम चरण में ऑनलाइन रजिस्ट्रेश एवं रजिस्ट्रेशन निरस्त का कार्य 01 जून 2025 रात्रि 11ः45 बजे तक, रजिस्ट्रेशन में सुधार 02 जून 2025 से 03 जून 2025 रात्रि 11ः45 बजे तक (सत्यापित उम्मीदवारों के लिये रजिस्ट्रेशन में सुधार की सुविधा, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि के पश्चात केवल एक बार उपलब्ध रहेगी), संस्थाओं के प्राथमिकताक्रम का ऑनलाइन ऑनलाइन चयन कर लोक करना 15 मई 2025 से 05 जून 2025 रात्रि 11ः45 बजे तक (प्राथमिकता क्रम च्वाइस फीलिंग में परिर्वतन की सुविधा अंतिम दो दिन उपलब्ध रहेगी। कॉमन मेरिट सूची की उपलब्धता 06 जून 2025 को, आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता आवंटित संस्था में उपस्थिति 10 जून से 15 जून 2025 सायं 05 बजे तक (आआंवटित संस्था में मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रदेश)
काउंसलिंग की प्रथम चरण की समय-सारणी में संशोधन की जानकारी तथा उत्तरोत्तर की काउंसगि के कार्यकारी वेबसाईट https:@@dte-mponline-gov-in पर उपलब्ध कराई जायेगी।
प्रवेश नियम, अभ्यर्थियों के लिये महत्वपूर्ण निर्देश, अधिकृत सहायता केन्द्रों की सूची, इत्यादि वेबसाइट dte-mponline-gov-in पर उपलब्ध है। काउंसलिंग में सम्मिलित होने के पूर्व इसका सूक्ष्मता से अध्ययन कर लें।
ऐसे उम्मीदवार भी पंजीयन कर सकते हैं, जो सत्र 2024-2025 में 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए है. जिनका परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है। ऐसे उम्मीदवार यदि प्रवेश के लिए अपना पंजीयन कराते हैं तो उन्हें परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद काउंसलिंग पोर्टल पर परीक्षा परिणाम का विवरण दर्ज कर काउंसलिंग प्रक्रिया को पूर्ण करना आवश्यक होगा। ऐसे उम्मीदवारों का पंजीयन प्रावधिक पंजीयन रहेगा। ऐसे अभ्यर्थी जिनका पंजीयन प्रावधिक है, उन्हें पुनः काउंसलिंग पोर्टल से समय-सारणी अनुसार पंजीयन संशोधित कर अर्हकारी परीक्षा की जानकारी प्रविष्ट करनी होगी।
Subscribe to my channel
Comments are closed.