कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने बोधी बंधान कार्य में निभाई सहभागिता, जल संरक्षण का दिया संदेश

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
जल है अनमोल समझें इसका मोल
गोहपारू जनपद पंचायत के ग्राम भदवाही के झुंझा नाला में किया गया बोरी बंधान
शहडोल 26 मई 2025- जल है अनमोल समझें इसका मोल। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गोहपारू जनपद पंचायत में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित ग्राम पचंायत भदवाही के झुंझा नाला में समाज एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से बोरी बंधान का कार्य किया गया। जिससे स्टाप डैम में नाले के भराव क्षेत्र में पानी भर गया। अब गांव के लोग पानी का उपयोग निस्तार एवं अन्य कार्यों में कर रहे हैं।
झंुझा नाले में बनाए गए स्टॉप डैम से पानी की धारा व्यर्थ में बह रही थी। पानी का उपयोग नहीं हो पा रहा था। ग्राम पंचायत भदवाही के सहयोग से जनपद पंचायत गोहपारू द्वारा स्टाप डैम में बोरी बंधान का निर्णय लिया गया। बोरी बंधान में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री नरेन्द्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्रीमती प्रगति वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पचंायत श्री मुद्रिका सिंह, सीईओ जनपद पंचायत गोहपारू श्री वेदमणि मिश्रा, सहायक यंत्री प्रशांत, उपयंत्री, ग्राम पंचायत के सरपंच,पंच, सचिव सहित बड़ी संख्या मंे ग्रामीणों ने भी बोरी बंधान मंे श्रमदान किया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.