कमिश्नर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई
– कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता की उपस्थिति में आज कमिश्नर कार्यालय शहडोल के अमरकंटक सभाकक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए।
जनसुनवाई में अनूपपुर जिले की जनपद पचंायत पुष्पराजगढ़ की ग्राम पंचायत गिजरी निवासी इंन्द्रपाल सिंह, माया बाई,सुखलाल सिंह ने अपने ग्राम पंचायत गिजरी में विद्युतीकरण कराने बावत, ममता साहू सहायक रसोईया नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालक छात्रावास लालपुर ने एक माह का बकाया वेतन दिलाए जाने बावत, उमरिया जिले की ग्राम पंचायत धमोखर निवासी लक्ष्मी रैदास ने उपनिरीक्षक स्वर्गीय श्री बुद्धलाल वर्मा की मृत्यु पश्चात पुत्र सुरेश कुमार को अनुकंपा नियुक्त दिलाए जाने हेतु आवेदन कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता को दिए। । जिस पर कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार अन्य अवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जिस पर कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदन प्रेषित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश, उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती ऊषा सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.