पीएमजीईपी योजना से आर्थिक रूप से स्वावलंबी हुई नंदनी

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय शहडोल
मध्यप्रदेश शासन
समाचार
खुशियों की दास्तॉ 18
नंदनी गुप्ता दे रही है 15 लोगो को रोजगार
– अब महिलाएं आगे आकर स्वय का व्यवसाय संचालित कर ही रही है साथ ही अपने व्यवसाय के माध्यम से कई लोगो को रोजगार भी दे रही है। जिला मुख्यालय शहडोल निवासी नंदनी गुप्ता प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी से प्रेरणा लेकर स्वय का व्यवसाय स्थापित करने का निर्णय लिया। शुरूआती तौर पर उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र शहडोल से प्रधानमंत्री स्व रोजगार सृजन योजना से टेंट हाउस के संचालन के लिए 25 लाख रूपये का लोन सेंटल बैंक आफ इंडिया शहडोल से प्राप्त किया। जिसमें उन्हें 8 लाख 75 हजार रूपये का अनुदान प्राप्त हुआ। नंदनी ने बताया कि जब उनका व्यवसाय बढने लगा तो उन्हें और अधिक पैसो की जरूरत पड़ी। दुबारा बैंक से सम्पर्क करने पर 50 लाख रूप्ये का लोन मिल गया जिसमें उन्हें 7 लाख 50 हजार रूपये का अनुदान प्राप्त हुआ।
नंदनी ने बताया कि शुरूआती दौर में व्यवसाय संचालन में कुछ कठिनाईया आई जब धीरे-धीरे व्यवसाय बढने लगा तो हमने टेंट से संबंधित समस्त सामग्री, पर्दा तैयार करना, लोहे के खम्बे तैयार करना, फूल गुलदस्ता निर्माण आदि का कार्य भी शुरू कर दिया। जिससे अतिरिक्त आय होने लगी। अब हमारे टेंट हाउस में 15-20 लोग स्थाई रोजगार प्राप्त कर रहें है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु किये जा रहे प्रयासो का परिणाम ही है कि हमें सरकार का साथ मिला और हम स्व रोजगार स्थापित करने में सफल हो सकें। सामाजिक एवं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किये जा रहे प्रयासो की हमारा परिवार सराहना करता है तथा हम सब उनके प्रति कृतज्ञ है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.