ग्राम सेमरा में विधायक जैतपुर ने कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
-ग्राम सेमरा में विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी ने बुढ़ार जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सेमरा में विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 12 जून तक बुढ़ार जनपद पंचायत के अन्य ग्रामों तथा ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों एवं नवाचारों की जानकारी देने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री आरपी झारिया, कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वयक, कृषि वैज्ञानिक डॉ. मृगेन्द्र सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीके , सहायक अभियंता कृषि अभियांत्रिकी रीतेश पयासी, सहायक संचालक कृषि रामेन्द्र सिंह, सीईओ जनपद पंचायत बुढ़ार राजीव लघाटे, एपीओ दिवाकर सिंह, रिलायंस सीएसआर हेड रंजीत श्रीवास्तव, जनपद उपाध्यक्ष बुढ़ार हर्ष प्रताप सिंह,किसान संघ के अध्यक्षक रविकांत त्रिपाठी, नर्मदा साहू, राहुल सिंह, यशोदा सिंह, ग्राम पंचायत सरपंच सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.