भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पोरसा जनपद कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई, बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

320
Above News

पोरसा (मुरैना):ग्वालियर से आई लोकायुक्त पुलिस की टीम ने शुक्रवार को पोरसा जनपद पंचायत कार्यालय में दबिश देकर बाबू रामबली रावत को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की गई।

सूत्रों के अनुसार, बाबू रामबली रावत ने ग्राम सेंथरा बाढई निवासी रामगोविन्द त्यागी से सूचना का अधिकार (RTI) के तहत माँगी गई जानकारी देने के एवज में 5000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर को दी, जिसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई।

लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आज पोरसा जनपद कार्यालय में पहुंचकर रामबली रावत को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद आरोपी बाबू को हिरासत में लेकर पोरसा थाना ले जाया गया, जहाँ उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

इस कार्रवाई से जनपद कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारी अपने-अपने कक्षों में सिमट गए। वहीं, लोकायुक्त की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper