भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एस.डी.एम. ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों ली बैठक

276
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 9 जून 2025 को जिले में ब्यौहारी में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी तथा आयोजन को सफल बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जवाबदारियां सौंपी।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विकास विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं, नीतियों तथा उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होनें कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय कार्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन की बहनों द्वारा तैयार उत्पादों, जल जीवन मिशन, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कार्यक्रम में भाग लेेने वाले हितग्राहियों की जानकारी संकलित कर ली जाए तथा उन्हें आने-जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी रूटचार्ट भी तैयार कर लें।
बैठक मेें जनपद अध्यक्ष श्रीमती हीरावती कोल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper