भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिले में शुरू हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

231
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

वंसुधरा को हरा-भरा बनाने करना होगा सामूहिक प्रयास

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया पौधरोपण

शहडोल 5 जून 2025- पौधरोपण केवल एक कार्य नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी है। यदि हम आज हरियाली के बीज बोएँगे, तभी हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर पर्यावरण मिल सकेगा। वर्तमान में बढ़ते तापमान को रोकने एवं वंसुधरा को हरा-भरा बनाने के लिए हम सबको सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सोहागपुर कार्यालय परिसर में “एक पेड़ मॉ के नाम” अभियान के तहत वंसुधरा को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण् एवं संवर्धन का संदेश दिया। “एक पेड़ मॉ के नाम” अभियान के तहत जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरावती कोल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, ब्लाक समन्वय जन अभियान श्रीमती प्रिया सिंह सहित अन्य लोगों ने पौधरोपण किया।
जिले में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशन में 5 जून से अभियान की शुरूआत कर दी गई है। यह अभियान 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper