मलेरिया जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
आमजन मलेरिया रोग के प्रति रहें जागरूक एवं सर्तक
मलेरिया से बचाव हेतु सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें
– प्रत्येक वर्ष की भॉति माह जून 2025 में मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जा रहा है। मलेरिया निरोधक माह के अवसर पर जिला मलेरिया कार्यालय से मलेरिया से संबंधित जन जागरूकता हेतु मलेरिया रथ एवं रैली को जिला मलेरिया अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न विकासखंडों ग्रामों, ग्राम पंचायत, हाट बाजारों में भ्रमण कर जनमानस में जन जागृति हेतु प्रचार प्रसार करेगा। इस अवसर पर जनमानस से अपील की गई की मानसून प्रारंभ होने के साथ ही मच्छरों की उत्पत्ति स्थलों की संख्या बढ़ जाती है जिसके कारण मच्छर जन परिस्थितियों निर्मित होती हैं और मलेरिया वाहक अन्य मच्छर जनित बीमारियों का प्रसार अधिक होने लगता है इन्हीं के बचाव के लिए माह जून में जनमानस में जन जागृति लाने हेतु मलेरिया निरोधक गतिविधियां चलाई जाती हैं सभी लोग अपने-अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें अपने घरों कार्यालय के आसपास जल जमाव न होने देवे घरों में रखे हुए अनुपयोगी बर्तनों कूलर टंकी टायर पशु पक्षियों के पानी पीने के बर्तनों को नियमित अंतराल में साफ कर पुनः प्रयोग करें कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र आशा ए एन एम से निःशुल्क खून की जांच करावे एवं उपचार लेवे मलेरिया संक्रमण मादा एनाफिलीज मच्छरों के काटने से फैलता है मलेरिया से बचाव हेतु सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें तथा अपने आसपास जल जमाव न होने देवे रुके हुए पानी में जला हुआ तेल या केरोसिन तेल डालें उक्त अवसर में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी के समस्त अधिकारी कर्मचारी सभी विकासखंडों के मलेरिया सुपरवाइजर प्रभारी मलेरिया निरीक्षक एवं शहरी क्षेत्र शहडोल के स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.