मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में ब्यौहारी में सम्पन्न होगा कोल जनजातीय सम्मेलन

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री 9 जून को रहेंगे शहडोल जिले के प्रवास पर
– प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 जून 2025 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ब्यौहारी में कोल जनजातीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 जून को प्रातः 11ः40 बजे भोपाल के स्टेट हेंगर से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12ः20 बजे नरसिंहपुर जिले के गाडरवाडा में स्थानीय कार्यक्रमो में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यान्ह 2ः15 बजे हैलीपेड गाडरवाडा से रवाना होकर अपरान्ह 3ः30 बजे शहडोल जिले के ब्यौहारी हैलीपेड पहुंचेगे तथा सिविल अस्पताल ब्यौहारी के पास आयोजित कोल जनजतीय सम्मेलन कार्यक्रम में सहभागिता निभाएगें।
मुख्यमंत्री शाम 5ः45 बजे ब्यौहारी से रीवा एयरपोर्ट के लिए रवाना होगे,शाम 6ः10 बजे स्टेट हेंगर से रीवा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.