संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय शहडोलमध्यप्रदेश शासनसमाचार

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
विभागों में गठित होगी आंतरिक परिवार समिति अन्यथा 50 हजार रूपये का जुर्माना
…
– प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री अखिलेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न प्रतिषेध अधिनियम 2013 के तहत सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालय में आंतरिक परिवार समिति का गठन किया जाना अनिवार्य है ,जहां भी 10 से ज्यादा अधिकारी/कर्मचारी कार्यरत है। उन्होंने बताया कि आंतरिक परिवार समिति का गठन नहीं होने पर 50 हजार रूपये का तक जुर्माने का प्रावधान है। समिति जिला, ब्लॉक या सभी अधीनस्थ कार्यालयों में भी गठित कराया जाना है। आंतरिक समिति की जानकारी एक सप्ताह के भीतर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें।
समाचार क्रमांक 124 द्विवेदी
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित किए जा रहे कृषि शिविर
शहडोल 08 जून 2025- विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिले में कृषि विभाग तथा सहयोगी विभागों कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी तथा मत्स्यपालन विभाग के अमले द्वारा जिले के जनपद पंचायत जयसिंनगर के विभिन्न ग्रामों में कृषि शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 09 जून 2025 को जयसिंहनगर जनपद पंचायत में कृषि वैज्ञानिक डॉ दीपक चौहान के मार्गदर्शन में ग्राम देवरी, पोड़ी, मीठी, ठेंगरहा, बनसुकली, लपरी, मसीरा, आमडीह, नवाटोला में कृषि शिविर आयोजित किए जाएंगे।
समाचार क्रमांक 125 द्विवेदी
जयसिंहनगर जनपद पंचायतों के विभिन्न ग्रामों में कृषि शिविरों का किया गया आयोजन
शहडोल 08 जून 2025 – खरीफ फसल के पूर्व किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत नवीन एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देने हेतु जिले में 29 मई से 12 जून तक कृषि शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जयसिंहनगर जनपद पंचायत में कृषि वैज्ञानिक डॉ दीपक चौहान के मार्गदर्शन में करकी, सीधी, पोड़ी कला, छूदा, भर्री, हिडवाह,सेमरा, पथरवार तथा बसही में कृषि शिविरो का आयोजन कर कृषि संबंधी जानकारी दी गई तथा किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया। शिवर में किसानों को खेती को आधुनिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी गई। खेती की उन्नत तकनीक, फसलों के आधुनिक और उन्नत बीज, कृषि में किए जा रहे नवाचार, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण के संबंध में भी किसानों को जानकारी दी गई।
समाचार क्रमांक 126 द्विवेदी
मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
…..
शहडोल 8 जून 2025- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ब्यौहारी में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में लगभग 80 करोड़ रूपये की लागत से 55 विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण तथा लगभग 250 करोड़ रूपये की लागत से 52 विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन करेंगे।
जिन विकास कार्याें का लोकार्पण किया जाना है उनमें लोक निर्माण विभाग भवन संनिर्माण के 31.45 करोड़ रूपये की लागत से 6 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 22.64 करोड़ रुपए की लागत से 33 कार्य, मध्यप्रदेश पुलिस हॉउसिग बोर्ड कॉरपोरेशन का 10 करोड रुपए की लागत का 1 कार्य, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 6 करोड़ रुपए की लागत से 10 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु हेतु 4.75 करोड़ रुपए की लागत से 1 कार्य, जनजातीय कार्य विभाग के 2.75 करोड़ रुपए की लागत का 1 कार्य, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का 1.47 करोड़ रुपए की लागत से 3 कार्य एवं अन्य कार्य शामिल है। इसी प्रकार जिन विकास कार्याें का भूमिपूजन किया जाना है उनमें लोक निर्माण विभाग भवन संनिर्माण का 121.92 करोड़ रुपए की लागत से 15 कार्य, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम का 94.49 करोड़ रुपए की लागत से 5 कार्य, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का 9.17 करोड़ रुपए की लागत से 8 कार्य, लोक निर्माण विभाग (भवन) का 7.69 करोड़ रुपए की लागत से 6 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा का 7.06 करोड रुपए की लागत से 16 कार्य कार्य, लोक निर्माण विभाग (सेतु) का 3.29 करोड़ रुपए की लागत से 1 कार्य एवं मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड कार्पाेरेशन का 0.47 करोड़ रुपए के 1 कार्य एवं अन्य कार्य शामिल है।
समाचार क्रमांक 127 द्विवेदी
मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों को वितरित करेंगे हितलाभ
शहडोल 8 जून 2025- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ब्यौहारी में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। इस अवसर पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, महिला बाल विकास, स्कूल शिक्षा विभाग, उद्यानिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जाएगा।
समाचार क्रमांक 128 द्विवेदी
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में
भगवान बिरसा मुंडा जी के पुण्यतिथि में कोल जनजातीय सम्मेलन का आयोजन आज ब्यौहारी में
शहडोल 8 जून 2025- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भगवान बिरसा मुंडा जी के पुण्यतिथि पर कोल जनजातीय सम्मेलन का आयोजन 9 जून 2025 को सिविल अस्पताल के पीछे ब्यौहारी में आयोजित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी श्री राजेंद्र शुक्ला करेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री श्री कंुवर विजय शाह की विशिष्ट आतिथ्य तथा शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, राज्य स्तरीय जनजाति कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, विधायक जैतपुर विधानसभा क्षेत्र श्री जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र श्रीमती मनीषा सिंह तथा विधायक विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी श्री शरद कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष रीवा श्रीमती नीता कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष सतना श्री रामलेखावन कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष जबलपुर श्रीमती आशा मुकेश गौटिया, पूर्व अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण श्री ब्रजलाल कोल सहित जनजातीय समाज के जनपद अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, समाजसेवी की गरिमामय की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।
समाचार क्रमांक 129 द्विवेदी
जिला दण्डाधिकारी ने ब्यौहारी में मुख्यमंत्री जी के भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम खड़ौली एवं ब्यौहारी नगर में यू.ए.व्ही. एवं ड्रोन उड़ान पर लगाया प्रतिबंध
शहडोल 08 जून 2025- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 09 जून को ब्यौहारी नगर में कोल जनजातीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला दण्डाधिकारी डॉ. केदार सिंह ने आदेश जारी कर ग्राम खड़ौली एवं ब्यौहारी नगर में 09 जून को किसी भी प्रकार के यूएव्ही एवं ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करने की दशा में संबंधित के विरूद्ध भारतीय नागरिक संहिता 2023 की धारा 223 तथा अन्य सुसंगत प्रावधानों के अधीन दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
समाचार क्रमांक 130 द्विवेदी
जनजातीय कार्य विभाग मंत्री 9 जून को रहेंगे शहडोल जिले के प्रवास पर
शहडोल 08 जून 2025- मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 9 जून 2025 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 8 जून को रात्रि 10ः05 बजे ट्रेन द्वारा भोपाल से शहडोल के लिए रवाना होंगे, 9 जून को प्रातः 9ः35 बजे शहडोल पहुंचकर शहडोल सर्किट हाउस आएगें। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह प्रातः 11ः30 बजे सर्किट हाउस से ब्यौहारी के लिए कार द्वारा रवाना होंगे तथा दोपहर 02 बजे ब्यौहारी पहुंचेंगे, दोपहर 03 बजे ब्यौहारी में आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे, शाम 06 बजे ब्यौहारी से शहडोल के लिए रवाना होंगे। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 10 जून को रात्रि 00ः20 बजे ट्रेन द्वारा शहडोल से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
समाचार क्रमांक 131 द्विवेदी
अध्यक्ष,कोल विकास प्राधिकरण 9 जून को रहेंगे शहडोल जिले के प्रवास पर
शहडोल 08 जून 2025- अध्यक्ष, कोल विकास प्राधिकरण श्री रामलाल रौतेल 9 जून 2025 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष, कोल विकास प्राधिकारण 09 जून को प्रातः10 बजे त्योंथर जिला रीवा से ब्यौहारी जिला शहडोल के लिए कार द्वारा रवाना होंगे तथा दोपहर 02 बजे ब्यौहारी पहुंचकर भगवान बिरसा मुण्डा जी के पुण्य तिथि पर आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। अपरान्ह 04 बजे अध्यक्ष, कोल विकास प्राधिकारण ब्यौहारी से अनूपपुर के लिए कार द्वारा रवाना होंगे।
समाचार क्रमांक 132 द्विवेदी
मुख्यमंत्री 9 जून को रहेंगे शहडोल जिले के प्रवास पर
मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में ब्यौहारी में सम्पन्न होगा कोल जनजातीय सम्मेलन
शहडोल 8 जून 2025- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 जून 2025 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ब्यौहारी में कोल जनजातीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 जून को प्रातः 11ः40 बजे भोपाल के स्टेट हेंगर से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12ः20 बजे नरसिंहपुर जिले के गाडरवाडा में स्थानीय कार्यक्रमो में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यान्ह 2ः15 बजे हैलीपेड गाडरवाडा से रवाना होकर अपरान्ह 3ः30 बजे शहडोल जिले के ब्यौहारी हैलीपेड पहुंचेगे तथा सिविल अस्पताल ब्यौहारी के पास आयोजित कोल जनजतीय सम्मेलन कार्यक्रम में सहभागिता निभाएगें।
मुख्यमंत्री शाम 5ः45 बजे ब्यौहारी से रीवा एयरपोर्ट के लिए रवाना होगे,शाम 6ः10 बजे स्टेट हेंगर से रीवा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
समाचार क्रमांक 133 द्विवेदी

Subscribe to my channel
Comments are closed.