मुख्यमंत्री का जनजातीय संस्कृति के अनुरूप पारंपरिक लोक नृत्यों के साथ किया गया स्वागत…..

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शहडोल के ब्यौहारी में आयोजित राज्य स्तरीय कोल जन जातीय सम्मेलन में पहुंचने पर स्थानीय कलाकारों द्वारा जनजातीय संस्कृति के अनुरूप पारंपरिक लोक नृत्यों गुदुम बाजा, शैला व कर्मा नृत्य एवं गायन के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला, जनजातीय कार्य मंत्री श्री विजय कुंवर शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.