भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ब्यौहारी जनपद पंचायतों के विभिन्न ग्रामों में कृषि शिविरों का किया गया आयोजन

177
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– खरीफ फसल के पूर्व किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत नवीन एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देने हेतु जिले में 29 मई से 12 जून तक कृषि शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
ब्यौहारी जनपद पंचायत में कृषि वैज्ञानिक डॉ दीपक चौहान, डॉ. अल्पना शर्मा एवं डॉ. बीके प्रजापति के मार्गदर्शन में ग्राम चचाई, बोड्डिहा, निपनिया, बाणसागर,पसगढ़ी, पपौंध, भन्नी, पपरेड़ी तथ सरसी मे कृषि शिविरो का आयोजन कर कृषि संबंधी जानकारी दी गई तथा किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया। शिवर में किसानों को खेती को आधुनिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी गई। खेती की उन्नत तकनीक, फसलों के आधुनिक और उन्नत बीज, कृषि में किए जा रहे नवाचार, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण के संबंध में भी किसानों को जानकारी दी गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper