भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह में शराब माफियाओं का आतंक!
शहर से गाँव तक खुलेआम चल रही अवैध शराब की बिक्री, प्रशासन मौन

292
Above News

आशीष सिंह तोमर की रिपोर्टिंग

अंबाह (मुरैना)– अंबाह क्षेत्र में शासकीय मदिरा दुकानों के ठेकेदार अब कानून से ऊपर नज़र आ रहे हैं। ठेकेदारों द्वारा शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक अवैध रूप से मदिरा बिक्री के केंद्र खोले जा रहे हैं, और वह भी बिना किसी भय या प्रशासनिक रोकटोक के।

शहर के गुलाबपुरा, एचपी पेट्रोल पंप के पास, जग्गा चौराहा, पूठा, वीरेंद्र पेट्रोल पंप के बगल जैसी जगहों पर अवैध रूप से शराब की दुकानें खुलेआम संचालित की जा रही हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तो हर गाँव में एक ‘ठेका’ जैसी स्थिति बन गई है।

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह गैरकानूनी व्यापार आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी शिकायत की जाती है, अधिकारी सिर्फ कागज़ी खानापूर्ति कर मामले को दबा देते हैं।

ठेकेदार अब खुल्लमखुल्ला प्रशासन को दे रहे हैं चुनौती!

माना जा रहा है कि शराब ठेकेदारों और अधिकारियों के बीच मिलीभगत के चलते ही यह अवैध व्यापार बेशर्मी से चल रहा है।
जनता पूछ रही है —
क्या अब कानून सिर्फ आम नागरिकों के लिए है?
प्रशासन शराब माफिया के सामने बेबस क्यों?

जनहित में यह एक गंभीर मुद्दा है, जिससे युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है और सामाजिक माहौल भी दूषित हो रहा है।
अब सवाल जनता का है — क्या होगा इस पर सख़्त एक्शन या चलेगा यही सिस्टम?

वर्धमान जैन (सब इंस्पेक्टर आबकारी अंबाह)
बार बार जानकारी कराने के बाद भी फोन रिसीव नहीं करते है

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper