भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर…

198
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


:- बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देता है, बल्कि समाज में इसकी उपयोगिता के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस शिविर में डॉ. नागेंद्र सिंह ने रक्तदान की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा, रक्तदान न केवल जीवन रक्षक है, बल्कि यह समाज सेवा का एक अनमोल रूप भी है। एक व्यक्ति का रक्तदान कई ज़िंदगियों को बचा सकता है। हमें समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।

उक्त शिविर में डॉ. मारिया और डॉ. अंजलि दुबे ने भी अपने विचार साझा किए। डॉ. मारिया ने कहा, ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन सामाजिक सोच को प्रोत्साहित करता है और जरूरतमंद लोगों की वास्तविक सेवा का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। डॉ. अंजलि दुबे ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, “मेडिकल कॉलेज के छात्रों का इस तरह के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना उनकी सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है।

शिविर में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने भी सक्रिय भागीदारी की। सभी ने मिलकर रक्तदान कर समाज के प्रति अपने योगदान को सुनिश्चित किया। शिविर में एकत्रित रक्त को सुरक्षित रूप से संग्रहित किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों की मदद की जा सके। यह शिविर एक प्रेरणा है, जो हर व्यक्ति को रक्तदान की महत्ता को समझने और दूसरों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper