भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जल है तो कल है, आओ मिलकर कदम बढ़ाएं….

192
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


लोगो ने सामूहिक श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश

– “जल है तो कल है, आओ मिलकर कदम बढ़ाएं” जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाले तालाबों, जल स्रोतों तथा देवालयों में जल संरक्षण के कार्य भी किये जा रहे हैं। यह जन प्रतिनिधियों, स्थानीय समुदाय, जनभागीदारी, आमजन और सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित होगा, जिसमें मशीन, सामग्री व श्रम का समुचित नियोजन किया जा रहा है।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहडोल जिले में 30 जून 2025 तक जल को सहेजने, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जल संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के समस्त जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतो एवं नगरीय निकायों में जल गंगा संवर्धन अभियान में लोगों ने उत्साह एवं उमंग के साथ जल का महत्व समझते हुए श्रमदान कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं और जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संदेश दे रहे हैं।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत बरुका के बड़का तालाब में सामूहिक श्रमदान से गहरीकरण एवं तालाब के ऊपर जमे मलवा, कचरे की साफ़ सफाई का कार्य किया गया।

सामूहिक श्रमदान में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुद्रिका सिंह,जिला समन्वयक जन अभियान परिषद,विवेक पांडेय, प्रिया सिंह बघेल,सरपंच पुईया बैगा,पूर्व सरपंच कांता बैगा, हर्ष मिश्रा ,कुल्फी नायक ,रोहणी बंजारा ,दुबेलाल बैगा ,हीरा नायक, हेमा नायक ,नानबाबू बैगा ,राजू कुशवाहा ,श्रीधर मिश्रा ,हेमा नायक ,रजनी बैगा, अमशिया बैगा ,कविता बैगा सहित प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं ग्रामवासियों ने सहभागिता निभाई तथा जल संरक्षण का संदेश दिया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper