भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

केंद्र सरकार ने दी हिमाचल प्रदेश को राहत में 2006 करोड़

535
Above News

हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश में बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने की घटनाओं में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 2006.40 करोड़ रुपए की सहायता राशि मंजूर की है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति ने बुधवार को यह मंजूरी दी। वित्त मंत्री, कृषि मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष की सदस्यता वाली समिति ने राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के तहत रिकवरी और पुनर्निर्माण योजना से राज्य को वित्तीय सहायता के प्रस्ताव पर विचार किया।
इससे राज्य को वर्ष 2023 के दौरान बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन के कारण होने वाली क्षति और विनाश के कारण रिकवरी और पुनर्निर्माण गतिविधियों में मदद मिलेगी। इसमें 1504.80 करोड़ रुपए एनडीआरएफ के तहत रिकवरी और पुनर्निर्माण फंडिंग विंडो से केन्द्र का हिस्सा होगा। इससे पूर्व, गृह मंत्रालय ने इस आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश को राहत कार्यों के लिए, 12 दिसम्बर 2023 को ही 633.73 करोड़ रुपए की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की मंजूरी दी थी। गृह मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र सरकार प्राकृतिक और अन्य आपदाओं के दौरान राज्य सरकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper