भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

49 वर्षीय महिला ने अपने ही भतीजे पर छेड़छाड़ और धमकी देने का लगाया गंभीर आरोप

218
Above News

हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)बिलासपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक 49 वर्षीय महिला ने अपने ही भतीजे पर छेड़छाड़ और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका भतीजा अचानक से उसके कमरे में घुस आया और उसने गलत तरीके से उसके शरीर को छूने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार जब उसने भतीजे को ऐसा करने से रोका, तो आरोपी भड़क गया। उसने न केवल महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद डरी सहमी महिला ने तत्काल सदर थाना पुलिस से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई।

एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper