भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कुंडली मिले या न मिले, शादी से पहले सिकल सेल कार्ड जरूर मिलाएं- विधायक

306
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

सिकल सेल दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार लगाया गया शिविर

– विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य स्थानों में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन हेतु जांच शिविर लगाया गया जिसमें काफी संख्या में लोगो की सिकल सेल एनीमिया की जांच की गई। सिकल सेल दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार में विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी की उपस्थिति में सिकल सेल एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम को सम्बांेधित करते हुए विधायक ने कहा कि कुंडली मिले या न मिले, शादी से पहले सिकल सेल कार्ड जरूर मिलाएं। यदि दोनों युवा सिकल सेल वाहक होते हैं तो उनके बच्चों में गंभीर सिकल सेल रोग होने की आशंका बहुत अधिक होती है इसलिये विवाह से पहले सिकल सेल जांच कराना केवल व्यक्तिगत ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य की रक्षा का एक सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। सिकल सेल एनीमिया शिविर में आए लोगो की सिकल सेल एनीमिया की जांच भी गई तथा सिकल सेल के रोकथाम हेतु जागरूक किया गया।
धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर में आए लोगो को आधार कार्ड, आयुष्मान भारत, कार्ड जाति प्रमाण-पत्र, पीएम किसान, जनधन खातों के विवरण के साथ ही शिविर के माध्यम से सिकिल सेल रोग और उनके परीक्षण के बारे में आम जनता को जागरूक किया गया। हर घर जल, बिजली, पीएम उज्जवला योजना, मोबाइल मेडिकल यूनिट, आगंनबडी केन्द्र की स्थापना, छात्रावास निर्माण, प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना, पोषण वाटिका, मोबाइल नेटवर्क कनेक्टविटी, स्किल इण्डिया मिशन, डिजिटल इनीशिएटिव्स, टिकाउ कृषि पध्दतिया योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत केपेसिटि बिल्डिंग ऑन एफआरए एवं ट्रायबल स्टे होम-स्वदेश दर्शन के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।
जनजातीय कार्य मंत्रालय के द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार 15 जून से 30 जून 2025 तक जिले में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से चिन्हित गांव में धरती आबा अभियान अंतर्गत 40 वर्ष तक के आयु वर्ग के हितग्राहियों की सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग जांच किट से की जाएगी एवं स्क्रीनिंग का डाटा नेशनल सिकल सेल पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper