शार्ट टर्म कोर्स का प्रशिक्षण 1 जुलाई से 30 जुलाई तक, पंजीयन क्यू आर कोड के माध्यम से
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
:- प्राचार्य संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शहडोल श्री एस के वर्मा ने जानकारी दी है कि शासकीय संभागीय आई०टी०आई० शहडोल में एक माह का शार्ट टर्म कोर्स का आयोजन स्पोक एवं हब मॉडल के तहत ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल के सहयोग से शुरू किया जा रहा है। जिसमें कक्षा-8वी से लेकर 12वीं तक के छात्र/छात्राएँ अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। बेसिक कम्प्यूटर (30 दिवस), बेसिक इलेक्ट्रिीशियन – (30 दिवस) व्यवसायों में 01 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक प्रशिक्षण दिया जावेगा जिसका प्रमाण-पत्र प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किया जायेगा। उक्त कोर्स में रजिस्ट्रेशन क्यू आर कोड से किया जा सकता है। उक्त कोर्स हेतु 250/-शुल्क देय होगा जो संबंधित प्रशिक्षणार्थियों द्वारा संस्था विकास निधि में जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए संस्था के हेल्पडेस्क पर श्री कमल प्रसाद बैगा प्रशिक्षण अधिकारी से मोबाईल नंबर-7879419264 से संपर्क कर सकते हैं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.