भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस विधायक राकेश कालिया को सोशल मीडिया पर खुलेआम जान से मारने की दी धमकी

432
Above News

हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस विधायक राकेश कालिया को सोशल मीडिया पर खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में हरोली थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह पूरा मामला गैंगस्टर अमरीश राणा की गिरफ्तारी से जुड़ा बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार अरुण कुमार नामक व्यक्ति ने पुलिस में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर किसी यूजर ने गैंगस्टर अमरीश राणा की गिरफ्तारी को लेकर एक पोस्ट डाली थी। इसी पोस्ट पर दिलीप कुमार नामक एक सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, “दोबारा तलवार की मांग कर रही है पब्लिक।” इस टिप्पणी के बाद शार्प शूटर नवाही वाला नामक एक अन्य यूजर ने भी धमकी देते हुए लिखा, “इस बार किसी पॉलिटिशन पर ही चलेगी।”

जब किसी अन्य यूजर ने शार्प शूटर नवाही वाला से पूछा कि ‘किस जुर्म में’ यह धमकी दी जा रही है, तो जवाब में उस यूजर ने लिखा कि “यह तो डिप्टी सीएम और विधायक राकेश कालिया ही जानें।” इस खुलेआम धमकी के बाद से राजनीतिक हलकों में तनाव का माहौल है। उधर, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया अकाऊंट्स की छानबीन कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन धमकी देने वाले यूजर्स का अमरीश राणा से कोई सीधा संबंध है। मामले में आगे की जांच जारी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper