भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

न्यायालय के आदेशों को दरकिनार कर केडीए ने की कार्रवाई। पीड़ित ने लगाई मदद की गुहार

229
Above News


कानपुर ।विकास प्राधिकरण के द्वारा मुखर्जी विहार में अवैधानिक रूप से बाउंड्री वाल को अधिकारियों के निर्देश पर गिरा दिया गया। पीड़ित अनुवेंद्र कनौजिया ने न्यायलय के आदेशों को दिखाते हुए मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि प्लॉट 11 एचआईजी मुखर्जी विहार में उनकी संपत्ति को केडीए के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गिरा दिया गया। जबकि न्यायालय ने 21 फरवरी 2025 को प्रार्थी के हक फैसला देते हुए आदेश दिया कि प्रार्थीगणों की संपत्ति पर केडीए हस्तक्षेप ना करे। आरोप लगाते हुए अनुवेंद्र कनौजिया ने कहा कि नाजायज वसूली के उद्देश्य से 18 जून को बिना सूचना दिए ही कर्मचारियों को भेज उनकी बाउंड्री वाल को जबरन गिरा दिया गया। नम आंखों से पीड़ित ने आलाधिकारियों से गुहार लगाते हुए न्याय की मांग की।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper