जल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किए जा रहे कार्य

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
पानी आप बचाओं, पानी आपको बचाएगा
– पानी आप बचाओ, पानी आपको बचाएगा सरकार और समाज दोनों को मिलकर जल के महत्व को समझना चाहिए और इसे बचाने के लिए जागरूकता फैलानी चाहिए। जल जीवन का अभिन्न अंग है, और इसके बिना न तो कृषि संभव है, न ही उद्योग, और न ही हमारी दैनिक आवश्यकताएँ पूरी हो सकती हैं। जल का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहडोल जिले में 30 जून 2025 तक जल को सहेजने, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जल संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के समस्त जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतो एवं नगरीय निकायों में जल गंगा संवर्धन अभियान में लोगों ने उत्साह एवं उमंग के साथ जल का महत्व समझते हुए श्रमदान कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं और जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संदेश दे रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गोहपारू जनपद पंचायत ग्राम पंचायत बरमनिया सहित अन्य ग्राम पंचायतो में नवीन खेत तालाब निर्माण के कार्य किए गए।

Subscribe to my channel
Comments are closed.