वर्षाकाल में जल भराव वाले क्षेत्रों तथा नदी,नालो एवं जल स्त्रोतो से दूर रहने की कलेक्टर ने की अपील

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– वर्षाकाल प्रारंभ हो गया है। जिले में विभिन्न क्षेत्रो में बारिश भी दर्ज की जा रही है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिलावासियों से अपील की है कि वर्षाकाल में जल भराव वाले क्षेत्रो की जानकारी रखें तथा जल भराव होने पर सतर्कता बरते तथा दूर रहें। आपने अपील की है कि नदी, नालो एवं जल स्त्रोतो में जल का स्तर बढ़ रहा है। जान माल की सुरक्षा हेतु जरूरी है कि लोग एहतियात बरते, जल स्त्रोतो के आसपास जाने से बचे, खासतौर पर बच्चों को जल स्त्रोतो के पास नही जाने दें। पुल पुलियों में खतरे के निशान से ऊपर पानी आने पर न तो स्वयं और न ही वाहनों को पार कराएं। बाढ़ आपदा की स्थिति होने पर संबंधित थानो, तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय तथा एसडीएम कार्यालय को सूचित करें। ऐसे क्षेत्रों की लगातार निगरानी करते रहें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.