भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पीएम जनमन योजना के तहत पात्र बैगा हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास प्राथमिकता से स्वीकृत कराएं-कलेक्टर

255
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पात्र बैगा हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जाते हैं। योजना का संचालन विगत 02 वर्षाें से किया जा रहा है। ऐसे बैगा जनजाति के पात्र हितग्राही जिनके पास स्वयं का आवास नहीं है, और अभी तक आवास स्वीकृत नहीं किए गए हैं, वे हितग्राही संबंधित ग्राम पंचायतों में अपना आवेदन करें। इसके साथ ही इसकी सूचना ब्यौहारी जनपद पंचायत में राहुल द्विवेदी मो.नं. 9893037391, बुढ़ार जनपद पंचायत में श्री दीपक पटेल मो. नं. 9893206948, गोहपारू जनपद पंचायत में किरण प्रसाद मो. नं. 7987745010, जयसिंहनगर जनपद पंचायत में राघवेन्द्र सिंह मो. नं. 8120432519 तथा सोहागपुर जनपद पंचायत में कैलाश सिंह बघेल मो. नं. 8226915364 पर दे सकते हैं। आपने बताया कि जिन बैगा हितग्राहियों के पास पूर्व से स्वयं का पक्का आवास है अथवा ऐसे हितग्राही जो शासकीय सेवा में हैं पीएम जनमन आवास की पात्रता की श्रेणी में नहीं आएगें।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, श्रीमती ज्योति परस्ते, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री अखिलेश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper