कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल का भ्रमण कार्यक्रम
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल 26 जून को रात्रि 10ः10 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 27 जून को प्रातः 10ः30 बजे अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे एवं सर्किट हाऊस अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। अपरान्ह 3 बजे अनूपपुर से भटिया (खोड़री) जैतपुर, जिला शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे। अपरान्ह 3ः30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर भटिया (खोड़री) जैतपुर, जिला शहडोल पहुंचेंगे एवं नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अपरान्ह 4ः30 बजे भटिया (खोड़री) जैतपुर जिला शहडोल से बिजुरी, जिला अनूपपुर हेतु प्रस्थान करेंगे। शाम 6 बजे बिजुरी पहुंचेंगे एवं हनुमान मंदिर चौक में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 6ः30 बजे निज निवास बिजुरी पहुंचेंगे। शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.