भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

युवती से शादी का झूठा वादा कर उससे बनाए शारीरिक संबंध 

588
Above News

हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)हिमाचल प्रदेश की युवती से शादी का झूठा वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए जाने को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने एक आर्मी जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। युवती ने आरोप लगाया कि उक्त युवक ने शादी का झूठा वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए। उधर , गिरफ्तारी से बचने के लिए युवक ने चंडीगढ़ की जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई, जिसे कोर्ट ने मंजूर करते हुए उसे पुलिस जांच में सहयोग करने के आदेश दिए हैं। मामला मंडी जिला के वूमन पुलिस स्टेशन पहुंचा था, जहां युवती ने शिकायत दी थी।

जांच में सामने आया कि यह कथित घटना चंडीगढ़ क्षेत्र की है। इसके बाद हिमाचल पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इस मामले को चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिया था। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर युवक से मिली थी। इस दौरान दोनों में चैट शुरू हो गई। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर चंडीगढ़ के एक होटल में बुलाया जहां उसने शारीरिक संबंध बनाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper