भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

385
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– कमिश्नर कार्यालय शहडोल के अमरकंटक सभाकक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनिषा पाण्डेय ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जन सुनवाई में शहडोल जिले के बाणगंगा रोड़ शहडोल निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक अशोक कुमार द्विवेदी ने अर्जित अवकाश नगदीकरण भुगतान करवाने, जिला अनूपपुर ग्राम खमरौंध निवासी लालमन सिंह ने समग्र आईडी अलग करवाने, शहडोल जिले के जयसिंहनगर वार्ड नम्बर 1 निवासी पंकज कुमार गुप्ता ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर के कार्यालय हेतु क्रय की गई सामग्रियो का भुगतान करवाने, शहडोल जिले के ग्राम रतहर निवासी मयाराम यादव ने विद्युत कनेक्शन करवाने हेतु आवेदन उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनिषा पाण्डेय को दिए। उपायुक्त राजस्व ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियो को आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य आवेदको ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन उपायुक्त राजस्व को दिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper