भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ, ब्यौहारी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई तक….

268
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


:- प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ, ब्योहारी उमा पी राउत ने जानकारी दी है कि जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी इस वेबसाईट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration पर जाकर अपना आवेदन भर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि सत्र 2025-26 में शहडोल जिले में निवासरत एवं जिले में स्थित विद्यालयों में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् छात्र/छात्रायें इसके लिए पात्र हैं। आवेदन पत्र भरने हेतु पात्रता एवं निर्देश संबंधी अधिक जानकारी वेबसाईट https://navodaya.gov.in पर उपलब्ध है, साथ ही हेल्पडेस्क नं. 8085257727 एवं 8770285208 पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper