भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

छात्रा को अश्लील एसएमएस भेजने का आया मामला सामने

135
Above News

हिमाचल प्रदेश (पी सी शर्मा)उपमंडल राजगढ़ में एक शिक्षक द्वारा छात्रा को अश्लील एसएमएस भेजने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह मामला काफी समय पहले का है, क्योंकि जिस शिक्षक पर मोबाइल फोन के माध्यम से एसएमएस भेजने के आरोप लग रहे हैं, उसका तबादला अब दूसरे स्कूल में हो चुका है। इस सारे मामले का शिकायत पत्र छात्रा की माता ने महिला थाना सोलन में दिया।

इसके बाद यह मामला राजगढ़ थाना को ट्रांसफर किया गया। शिकायत पत्र में छात्रा की माता ने बताया कि वह शिक्षक उसकी बेटी को उसकी बेटी की सहेली के माध्यम से लंबे समय से अश्लील एसएमएस मोबाइल फोन के माध्यम से भेजता था। डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने बताया कि सोलन थाना से ऑनलाइन भेजी शिकायत पर केस दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है। पूरे मामले की डिटेल पुलिस छानबीन के बाद ही पता चल पाएगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper