कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई
– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम करूआ निवासी लक्ष्मी प्रसाद चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री आवास की राशि दिलाने, सिंहपुर रोड़ निवासी राजन सूर्य ने बिजली कनेक्शन लगाने, ग्राम साबो निवासी भीष्म पितामह ने राशन कार्ड बनवाने, शहडोल के सुखेंद्र सिंह ने किसान सम्मान निधि योजना में नाम जुडवाने हेतु जन सुनवाई में आवेदन किया। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अन्य प्राप्त आवेदनों को कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर प्रेषित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह, सहायक कलेक्टर सुश्री सौम्या आनंद, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.