नवोदय विद्यालय अमरकंटक की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये आवेदन 29 जुलाई तक आमंत्रित
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक की कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिये निःशुल्क पंजीयन प्रारम्भ हो चुके है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिये ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री आशीष शुक्ला ने बताया कि नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी विद्यालय में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए लिंक http://cbseitms.rcil.gov.in/nvs के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.