भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विकसित मध्यप्रदेश /2047 विजन डॉक्यूमेंट में नागरिक दे सकते हैं अपने विचार और सुझाव…

180
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण और समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर होने एवं वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश को भी विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से विकसित मध्यप्रदेश /2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने समावेशी विकास को गति देने और नागरिकों की आकांक्षाओं को नीति-निर्माण में सम्मिलित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जी द्वारा विकसित मध्यप्रदेश /2047 नागरिक सर्वेक्षण का शुभारंभ किया है। यह मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता और दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों के बहुमूल्य सुझावों को एकत्रित कर मध्यप्रदेश को एक समृद्ध, सशक्त और विकसित राज्य में परिवर्तित करना है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से नागरिक अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते हैं। प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर उन्हें भविष्य की विकास नीतियों में सम्मिलित किया जाएगा। सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए नागरिक क्यूआर कोड स्कैन करके या लिंक पर जाकर अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। https://mpraa.mp.gov.in/vision सर्वेक्षण सभी नागरिकों के लिए खुला है, नागरिक अंग्रेजी या हिंदी में अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त सुझावों को विकास की दीर्घकालिक नीतियों में सम्मिलित किया जाएगा ताकि प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper