अंबाह क्षेत्र में शराब दुकानों पर खुलेआम नियमों की उड़ रही धज्जियां, आबकारी विभाग मौन

अंबाह, मुरैना:अंबाह क्षेत्र में शासकीय शराब दुकानों का संचालन नियमों और समय-सारणी को दरकिनार करते हुए किया जा रहा है। जहां सरकारी निर्देशों के अनुसार शराब दुकानों के खुलने का समय सुबह 8:30 बजे और बिक्री का समय 9:30 बजे निर्धारित है, वहीं हकीकत में इन नियमों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आबकारी विभाग और शराब कारोबारियों के बीच सांठगांठ के चलते समय से पहले दुकानें खोली जा रही हैं, और शराब की बिक्री प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर धड़ल्ले से की जा रही है।
चौंकाने वाली बात यह है कि शराब की अवैध बिक्री भी अपने चरम पर है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शराब की गाड़ियां भर-भर कर बेची जा रही हैं, और प्रशासन पूरी तरह से मौन भूमिका में दिखाई दे रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि क्या आबकारी अधिकारी और पुलिस प्रशासन “गुलाबी नोटों की चादर ओढ़कर सो गए हैं?” या फिर जानबूझकर शासन के आदेशों को ताक पर रखकर मुनाफाखोरी को संरक्षण दे रहे हैं?
अब देखने वाली बात होगी कि इस गंभीर अनियमितता और जनहित के मुद्दे पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, या फिर यह भी बाकी मामलों की तरह फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।
Subscribe to my channel
Comments are closed.