भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

स्थान: सांझी रसोई परिसर, शहडोल
शहडोल ने रचा नया इतिहास – 292 यूनिट रक्त संग्रह

215
Above News

शहडोल।स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सांझी रसोई (मीत एक साथी सोशल सर्विसेस समिति की इकाई) एवं दिशा वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर ने शहडोल जिले के रक्तदान इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।

इस शिविर में कुल 292 यूनिट रक्त एकत्रित कर न केवल अभूतपूर्व उपलब्धि दर्ज की गई, बल्कि यह मानवीय करुणा, एकजुटता और सेवा भाव का अनुपम उदाहरण भी बन गया।
विशेष आभार – आपके सहयोग से ही संभव हुआ
सांझी रसोई परिवार गर्व और कृतज्ञता के साथ निम्न संस्थाओं एवं व्यक्तियों को उनके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता है –
शिवानी पैरामेडिकल, गहोई समाज, हिमांशु भाई मित्र मंडली, आशिक खान मित्र मंडली, सूर्या इंटरनेशनल वैश्य समाज, जैन समाज, रिलायंस CBM लेडीज़ क्लब, सिख समाज, ब्लड बैंक शहडोल,वेलकम इन,महादेव फ्रूट्स एंड जूस दिगंबर महिला परिषद् ,क्लिक वर्ल्ड, केशरी ट्रेडर्स, संस्कृति जागरण मंच,सिकलसेल थैलीसीमिया योद्धा के परिजन, यह संख्या केवल आँकड़े नहीं, बल्कि सैकड़ों जिंदगियों के लिए नई उम्मीद और जीवनदायिनी शक्ति हैं।
विशिष्ट अतिथि ।मुख्य अतिथि: माननीय श्री राजेन्द्र शुक्ल जी (उप मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन) विशिष्ट उपस्थिति: मान. विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी कमिश्नर सुश्री सुरभि गुप्ता जी कलेक्टर डॉ. केदार सिंह जी भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी पुलिस अधीक्षक श्री राम श्रीवास्तव जी
चिकित्सा विभाग का योगदान
यह आयोजन डॉ. राजेश मिश्रा (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी), डॉ. शिल्पी सराफ (सिविल सर्जन) और डॉ. शमीम अहमद (ब्लड बैंक प्रभारी) डॉ .सुधा नामदेव के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
ब्लड बैंक टीम, शहडोल के परिश्रम, संवेदनशीलता और सेवा भाव के लिए सांझी रसोई एवं दिशा वेलफेयर परिवार की ओर से विशेष धन्यवाद।
मानवीय प्रेरणा – श्री राजेन्द्र शुक्ल जी
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी की उपस्थिति ने शिविर में उत्साह और प्रेरणा का संचार किया।
थैलेसीमिया एवं सिकल सेल पीड़ित मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशीलता, युवाओं को रक्तदान हेतु प्रेरित करने का उनका प्रयास और सेवकों को प्रोत्साहित करने की उनकी भावपूर्ण शैली – समाजसेवा का जीवंत उदाहरण है।
उत्कृष्ट मंच संचालन डॉ. नितिन सिंघई जी को उनके प्रभावशाली और सुसंगत मंच संचालन के लिए साधुवाद।
सांझी रसोई का संदेश
जब समाज एकजुट होता है, तब सेवा केवल आयोजन नहीं, बल्कि आंदोलन बन जाती है। यह रक्तदान शिविर वास्तव में मानवता का उत्सव था।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper