भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

उप मुख्यमंत्री ने कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

195
Above News

हिमाचल प्रदेश (पी सी शर्मा)उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज शिमला के गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित  कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने भगवान श्री चरणों में शीश नवा कर प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना आयोजित की गई, जिसमें उप-मुख्यमंत्री ने भी सहभागिता की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह जीवन में धर्म, कर्तव्य और निष्ठा का संदेश भी देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और समाज में भाईचारे, एकता और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंदिर कमेटी को 10 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
इस मौके पर शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान व अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस पूरे कार्यक्रम में उत्साह एवं भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper