भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कांग्रेस परिवार ने 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

155
Above News

मुरैना से आशीष सिंह की रिपोर्टिंग

अंबाह — देशभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कांग्रेस परिवार ने ऐतिहासिक झंडा चौक स्थित बिस्मिल पार्क में झंडा वंदन कर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जो पूरे शहर में निकाली गई। इसके बाद अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष का संदेश वाचन के बाद ध्वजारोहण संपन्न हुआ। तत्पश्चात नेहरू पार्क में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने आजादी के लिए बलिदान देने वाले सभी वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
जय हिंद, जय कांग्रेस।
समस्त देशवासियों को स्वंतत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper