भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

समाज के हर वर्ग के लोगो के जीवन में हो रहा बदलाव- विधायक मनीषा सिंह

557
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

राष्ट्र को समृद्ध एवं विकासशील बनाने एकजुटता के साथ करने होंगे प्रयास- विधायक जयसिंह मरावी

टीमवर्क करने से कोई भी कार्य असंभव नही- कलेक्टर

सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का गोहपारू जनपद पंचायत में किया गया आयोजन

– विकासखण्ड गोहपारू के शासकीय आईटीआई परिसर में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का आयोजन किया गया। सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का शुभारंभ विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, जैतपुर श्री जयसिंह मरावी एवं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह को सम्बांेधित करते हुए कहा कि विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर कार्य किये जा रहे है। उन्होेंने कहा कि आज समाज के हर वर्ग के लोगो के जीवन में सकारात्मक बदलाव हो रहा है। विधायक ने कहा कि आज महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, खुद का व्यवयास स्थापित कर दूसरो को रोजगार के अवसर प्रदान करने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं योजनाओं का लाभ लेते हुए और अधिक सशक्त हुई हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानो के हित में अनेकांे योजनाएं जैसे कृषि उपकरण, खाद,बीज का वितरण, अनाज का उपार्जन जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कृषि को लाभ का धंधा बनानें हेतु सिंचाई का विस्तार, खेती के लिए ब्याज मुक्त ऋण, किसानो को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 12 हजार रूपये की राशि किसानों के खाते में अंतरित की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि लोग अपने बच्चों को शिक्षा के लिए विद्यालय अवश्य भेंजे, विद्यालयों में साइकिल, ड्रेस, पुस्तके जैसे अन्य सुविधाएं निःशुल्क प्रदाय की जाती है। इन सुविधाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सिकल सेल एनीमिया की जांच अवश्य कराएं। सपूर्णताः अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला शहडोल को सिल्वर मेडल प्राप्त होना गौरव की बात है। ऐसे ही हर क्षेत्रों के विकास में हम सब मिलकर सहयोग प्रदान करें।

विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी ने सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह को सम्बांेधित करते हुए कहा कि राष्ट्र को समृद्ध एवं विकसित भारत बनाने के लिए एकजुटता के साथ प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्णता अभियान के तहत शहडोल जिले के ब्लाक गोहपारू को चिन्हित किया गया है। इस अभियान से गोहपारू ब्लाक को और अधिक समृद्ध बनाने का कार्य किया जा रहा है। आपने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राहियों को दिलानें का कार्य हम सबको मिलकर करना है।

सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह को सम्बांेधित करते हुए कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कहा कि सम्पूर्णता अभियान के तहत शहडोल जिले के ब्लाक गोहपारू को चिन्हित किया गया है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आजीविका मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग को शामिल गया हैं। जिसमें सभी विभागांे ने सम्पूर्णता अभियान के तहत शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जिले को इस उपलब्धि के लिए सिल्वर मेडल प्रदान किया गया है। हम यदि कोई कार्य को लगन, मेहनत और टीम वर्क के साथ करे तो हर काम आसानी से शत-प्रतिशत पूर्ण होता है। इस उपलब्धि में शासकीय विभागों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों एवं आमजन का सहयोग भी रहा है।
सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, श्री जयसिंह मरावी, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियो द्वारा सम्पूर्णता अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियो एवं कर्मचारियो को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मालती सिंह, उपाध्यक्ष श्री हर्ष नारायण सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, सुश्री काजोल सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य सहित अन्य अधिकारी, समाजसेवी व बड़ी संख्या में हितग्राही एवं आमजन तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डीपीसी श्री अमरनाथ सिंह ने किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper